बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को डेट कर रहे हैं ओम स्वामी?...पढ़ें क्या है पूरा माजरा
वेबसाइट का यह भी कहना है कि इन दिनों ओम अपने नहीं बल्कि प्रियंका के घर पर ही रह रहे हैं।
नई दिल्ली:
'बिग बॉस 10' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए स्वामी ओम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे वह शो में अन्य प्रतिभागियों पर पेशाब फेंकने का मामला हो या फिर न्यूज चैनल में मारपीट का। हाल ही में उनके लुक बदलने की खबरों के बाद अब एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ओम स्वामी 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को डेट कर रहे हैं।
एक लीडिंग वेबसाइट ने दावा किया है कि स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यही नहीं, वेबसाइट का यह भी कहना है कि इन दिनों ओम अपने नहीं बल्कि प्रियंका के घर पर ही रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिग बॉस में मेरा अपमान हुआ, इसलिए आया भूकंप: ओम स्वामी
हालांकि सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद प्रियंका ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ एक अफवाह है। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आई है। मैंने ना ही उन्हें देखा है और ना ही मैं उनके साथ डांस शो करने जा रही हैं।' बता दें कि ऐसा कहा जा रहा था कि ओम स्वामी ने डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में प्रियंका के साथ भाग लेने के लिए अपना लुक चेंज किया है।
ये भी पढ़ें: बिग-बॉस 10 फेम ओम स्वामी एक बार फिर सुर्खियों में, महिला ने लगाया शोषण करने का आरोप
प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं उनके साथ बिग बॉस के घर पर नहीं रही तो मैं अपने घर में उनके साथ कैसे रह सकती हूं। मैं अपने पति और बच्चों के साथ खुशी से रह रही हूं।' गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में खराब व्यवहार और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर प्रियंका को शो से निकाल दिया गया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य