logo-image

Pics: प्रियंका ने निक के वेलकम के लिए रखी शानदार पार्टी, ये दो एक्ट्रेस हुई शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा औरअमेरिकी सिंगर निक जोनास का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची।

Updated on: 24 Jun 2018, 01:31 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास का अफेयर टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची।

देसी गर्ल ने निक के स्वागत के लिए अपने घर में हाउस वार्मिंग पार्टी रखी। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के बेहद करीबियों के अलावा दो बॉलीवुड स्टार्स भी नज़र आये।

ये स्टार्स कोई और नहीं बल्कि पीसी की बहन परिणीति और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट। आलिया भट्ट और परिणीति की काम्प्लेक्स में जाते हुए तस्वीरें और वीडियो फोटोग्राफर योगेन शाह ने शेयर की।

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Jun 23, 2018 at 9:24am PDT

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Jun 23, 2018 at 9:21am PDT

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Jun 23, 2018 at 10:23am PDT

और पढ़ें: IIFA 2018: ब्लैक ड्रेस में राधिका आप्टे ने किया रैंप वॉक, ग्रीन कार्पेट पर सितारों ने बिखेरा जलवा

प्रियंका ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए अपने बॉलीवुड बडीज से मिलवाया।

मुंबई आये निक ने बारिश में भीगती हुई प्रियंका चोपड़ा का वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाओं ने और ज़ोर पकड़ लिया। निक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए दिल का इमोजी बनाकर her लिखा।

 

A post shared by pcmaniacs2 (@pcmaniacs2) on Jun 22, 2018 at 9:03pm PDT

इससे पहले निक और प्रियंका मुंबई में डिनर के लिए जाते हुए नज़र आये थे। दोनों का कैमरे में कैद होना पपराजी के लिए सरप्राइज से कम नहीं था।

पिछले साल दिसंबर में जोनास ने 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन के दौरान भारत आने की इच्छा जाहिर की थी।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेज़ी से वायरल हुआ। इस वीडियो में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में निक जोनास के साथ बेसबॉल मैच देखते हुए नज़र आईं।

इससे पहले दोनों मेमोरियल डे, मेट गाला इवेंट जैसे कई इवेंट्स में स्पॉट किये जा चुके हैं। 25 साल के निक मशहूर सॉन्ग राइटर और सिंगर है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

और पढ़ें: Dabbang Tour: जैकलीन और कैटरीना ने किया स्वैग से स्वागत, सलमान संग डांस कर लगाई स्टेज पर आग