logo-image

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया निक जोनास का वीडियो, सोशल मीडिया पर ऐसे जाहिर किया प्यार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विलामिक्स फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दे रहे अमेरिकी सिंगर निक जोनस का हौसला बढ़ाती नजर आईं।

Updated on: 03 Jul 2018, 10:50 AM

ब्रासीलिया:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विलामिक्स फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दे रहे अमेरिकी सिंगर निक जोनस का हौसला बढ़ाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने म्यूजिक कॉन्सर्ट का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। क्लिप के साथ उन्होंने 'हिम' लिखा और दिल के आकार की आंखों वाले इमोजी को भी पोस्ट किया।

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, ब्राजील में शनिवार को मंच पर जोनस की प्रस्तुति देखते समय 35 वर्षीय अभिनेत्री ने दुनिया को जाहिर कर दिया कि वह गायक की प्रस्तुति के विषय में क्या सोचती हैं।

ये भी पढ़ें: मुकेश-नीता अंबानी के बेटे आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में निक जोनास के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

जैसा कि दोनों ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से स्वीकार किया। 'चेन्स' गाने के सिंगर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका का हंसते हुए, मुस्कुराते हुए वीडियो साझा किया और दिल के आकार की आंखों वाले इमोजी को भी डाला। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, 'हर'।

प्रियंका हाल ही में मां मधु चोपड़ा से जोनस को मिलवाने के लिए गायक के साथ मुंबई आई थीं।

इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया कि वे दोनों बेहद खुश हैं और दोनों का रिश्ता गहराता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्या प्रियंका चोपड़ा अगले महीने निक जोनास के साथ करेंगी सगाई ?