'बेवॉच' की रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा ने प्यार को लेकर किया बड़ा खुलासा, आप भी पढ़ेें
मेरे जीवन में अबतक तमाम निर्बाध क्षणों से सजा हुआ है, इसलिए मेरा मानना है कि जब चीजें अच्छी हैं तो उसमें पेंच क्यों किया जाए?'
नई दिल्ली:
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनका जीवन खुशियों से भरा हुआ है और वह किसी के प्यार की तलाश में नहीं हैं। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, मैरी क्लेयर पत्रिका के एक साक्षात्कार में 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनका मानना है कि जीवन में प्यार स्वाभाविकता से आता है।
प्रियंका ने कहा, 'मैं प्यार की तलाश में नहीं हूं। मैं इसमें भरोसा नहीं करती। मेरे जीवन में अबतक तमाम निर्बाध क्षणों से सजा हुआ है, इसलिए मेरा मानना है कि जब चीजें अच्छी हैं तो उसमें पेंच क्यों किया जाए?'
यहां तक कि प्रियंका खुद को खूबसूरत भी नहीं मानतीं। किशोरावस्था में उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रवेश कराया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। प्रियंका ने बॉलीवुड में करियर बनाने के बाद अमेरिका का रुख किया, जहां उन्होंने क्वांटिको से सराहना प्राप्त की। भारत में स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर इसका प्रसारण होता है।
ये भी पढ़ें: अभिनेता जितेंद्र के भाई नितिन कपूर ने छह मंजिला इमारत से छलांग लगाकर की आत्महत्या, पढ़ें क्या है पूरा मामला
वह फिल्हाल 'बेवॉच' के रीमेक के लिए तैयार हैं। 'बाजीराव मस्तानी' की अभिनेत्री को बच्चे काफी पसंद हैं। उन्होंने कहा, 'बच्चों से बहुत प्यार है। मैं बड़ों की तुलना मैं उनका साथ अधिक पसंद करती हूं।'
ये भी पढ़ें: VIDEO: विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज, चंकी पांडेय दिखेंगे अलग लुक में
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां