logo-image

'क्वांटिको-3' मे प्रियंका चोपड़ा ने 'इंडियन नेशनलिस्ट्स' को बताया आतंकी, 'रुद्राक्ष' वाले डायलॉग पर हुईं ट्रोल

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इसकी वजह उनका अमेरिकी शो 'क्वांटिको-3' है।

Updated on: 07 Jun 2018, 05:59 PM

मुंबई:

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इसकी वजह उनका अमेरिकी शो 'क्वांटिको-3' है।

दरअसल, हाल ही में शो के एक एपिसोड में भारतीयों को आतंकी के तौर पर दिखाया गया है। इसमें प्रियंका एक डायलॉग बोल रही हैं, 'ये पाकिस्तानी नहीं है। इसके गले में रुद्राक्ष की माला है। ये किसी पाकिस्तानी मुसलमान के गले में नहीं हो सकती। ये एक भारतीय राष्ट्रवादी है, जो पाकिस्तान को फंसाने की कोशिश कर रहा है।'

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का 25 साल के मशहूर इंटरनेशनल सिंगर पर आया दिल, चर्चा में VIRAL वीडियो

इस क्लिप के वायरल होने के बाद कई भारतीय प्रियंका की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स #ShameOnYouPriyankaChopra और #BoycottQuantico हैशटैग के साथ एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'मैं आपकी प्रतिभा और साहस की इज्जत करता हूं, लेकिन कोई भी सच्चा भारतीय ऐसे शो का हिस्सा बनने से इनकार कर देता। ये स्वीकार्य नहीं है।'

एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा को हिंदुओं को आतंकी दिखाने के लिए शर्म आनी चाहिए। वहीं, दूसरे ने लिखा, 'पाकिस्तान को फंसाने के लिए भारतीयों का बम धमाका करने का सीन बकवास है। कई लोग इस शो को बायकॉट करने की धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि 'क्वांटिको' के सीजन तीन का नाम 'द ब्लड ऑफ रोमियो' है। इसमें प्रियंका FBI एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।

यह पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। इसके पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पहने गए कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं। वहीं, हाल ही में रोहिंग्या मुसलमानों के बच्चों से मिलने पर उन्हें भरा-बुला कहा गया।

ये भी पढ़ें: गर्मी में फैशन के साथ बच्चों को पहनाएं कपड़े, अपनाएं ये TIPS