अब सामने आई प्रियंका चोपड़ा की पजामा पार्टी की तस्वीरें, देखें कौन-कौन हुआ शामिल
प्रियंका चोपड़ा के पजामा पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी समेत लड़कियों का गैंग नजर आ रहा है. सभी ने लाइट पिंक कलर का पजामा पहन रखा है.
नई दिल्ली:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कुछ दिन ही बचा है. प्रियंका दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध जाएंगी. शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा तरह -तरह के पार्टी को एंज्वाय कर रही हैं. पहले ब्राइडल शॉवर, फिर बैचलर पार्टी और अब पजामा पार्टी.
जी हां प्रियंका चोपड़ा के पजामा पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी समेत लड़कियों का गैंग नजर आ रहा है. सभी ने लाइट पिंक कलर का पजामा पहन रखा है.
प्रियंका चोपड़ा ने पजामा पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,'Payjamas are cool'. प्रियंका चोपड़ा का पजामा पार्टी इटली में हुआ. इससे पहले प्रियंका ने बैचलर पार्टी का आयोजन एम्स्टर्डम में किया था.
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से शादी की तैयारी के लिए भारत लौट आई हैं. प्रियंका जोधपुर के उम्मेद भवन में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने वाली है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में प्रियंका के परिवार और निक जोनस के परिवार ही शामिल होंगे. बॉलीवुड से जुड़े लोग इस शादी में शिरकत नहीं करेंगे. हालांकि इनके लिए बाद में पार्टी का आयोजन किया जाएगा.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि