logo-image

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, ये 5 अभिनेत्रियां भी विदेशियों संग ले चुकी हैं सात फेरे

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जी हां, कई दिनों तक सुर्खियों में रहने के बाद आखिरकार प्रियंका और निक ने सगाई कर ली।

Updated on: 18 Aug 2018, 07:35 PM

मुंबई:

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जी हां, कई दिनों तक सुर्खियों में रहने के बाद आखिरकार प्रियंका और निक ने सगाई कर ली। निक अमेरिका के रहने वाले हैं और फेमस सिंगर हैं। प्रियंका अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जो किसी विदेशी को दिल दे बैठी हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के नाम शुमार हैं। माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा से लेकर लीसा रे और श्रिया सरन तक, आइये जानते हैं कि किस अभिनेत्री ने विदेशी संग सात फेरे लिए हैं... 

ये भी पढ़ें: निक से पहले प्रियंका का दिल इन हीरों के लिए धड़का था, जानें कौन हैं वो

ये भी पढ़ें: खुद से 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ प्रियंका चोपड़ा ने की सगाई

ये भी पढ़ें: प्रियंका ने खुलेआम किया प्यार का इजहार, निक बोले- मेरी होने वाली...

 

माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने (फाइल फोटो)
माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने (फाइल फोटो)

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अपने लाखों फैंस का दिल तब तोड़ दिया था, जब उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं। माधुरी ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की थी। श्रीराम का जन्म लंदन में हुआ है और वह डॉक्टर हैं। उनके दो बच्चे भी हैं, रियान नेने और एरिन नेने। शादी के बाद माधुरी परिवार के साथ विदेश में जाकर बस गई थीं, लेकिन 2006 में वह वापस भारत आईं और फिल्मों में वापसी की।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ (फाइल फोटो)
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ (फाइल फोटो)

बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा भी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका में गुपचुप तरीके से शादी की थी। प्रीति ने कई सालों तक बिजनेसमैन जीन गुडइनफ को डेट किया और 29 फरवरी 2015 को सात फेरे ले लिए। किसी को भी इसकी खबर नहीं थी। करीब 6 महीने बाद लोगों को प्रीति की शादी का पता चला था। खबरों की मानें तो जीन, प्रीति से करीब 10 साल छोटे हैं।

श्रिया सरन और आंद्रेई कोशेचिव (फाइल फोटो)
श्रिया सरन और आंद्रेई कोशेचिव (फाइल फोटो)

श्रिया सरन साउथ फिल्म इंस्डस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह अजय देवगन की मूवी 'दृश्यम' में भी नजर आ चुकी हैं। श्रिया ने अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचिव से 12 मार्च 2018 को सात फेरे लिए। आंद्रेई कोशेचिव नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी होने के साथ ही नामचीन बिजनेसमैन भी हैं। मास्को में उनका अपना रेस्तरां चेन भी है, जो काफी मशहूर है।

राधिका आप्टे और बेनि़डिक्ट टेलर (फाइल फोटो)
राधिका आप्टे और बेनि़डिक्ट टेलर (फाइल फोटो)

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। राधिका ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनिडिक्ट टेलर से शादी की। राधिका की टेलर से मुलाकात लंदन में हुई थी, जब वह वहां कंटेम्पररी डांस की शिक्षा लेने गयी थीं।

सेलिना जेटली और पीटर हाग (फाइल फोटो)
सेलिना जेटली और पीटर हाग (फाइल फोटो)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल में अपने तीसरे बेटे आर्थर की पहली फोटो शेयर की थी। फोटो में वह पति पीटर हाग और बेटे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। सेलिना ने 10 सितंबर 2017 को दोबारा जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन दूसरे बेटे शमशेर की बर्थ के दौरान ही हार्ट में प्रॉब्लम होने की वजह से डेथ हो गई थी। उनके हसबैंड पीटर दुबई में होटल व्यवसायी हैं। 2011 में शादी करने के बाद सेलिना ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।