शादी के बाद प्रियंका करेंगी यह काम, 13 साल पहले हुई थी भविष्यवाणी
रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2005 में संजय बी जुमानी ने भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि प्रियंका चोपड़ा 36 की उम्र में सगाई करेंगी
नई दिल्ली:
ग्लोबल स्टार कही जाने वाली अभीनेत्री और सामाजिक मुद्दों पर मुखरता से अपनी आवाज रखने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सिंगर निक जोनास से सगाई की है। पर अब मीडिया मैग्जीन फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका 36 की उम्र यानी साल 2018 में शादी करेंगी इसकी भविष्यवाणी 2005 में ही की जा चुकी थी।
दरअसल रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2005 में संजय बी जुमानी ने भविष्यवाणी करते हुए बताया था कि प्रियंका चोपड़ा 36 की उम्र में सगाई करेंगी। बता दें कि अभी प्रियंका की उम्र 36 साल ही है। उन्होंने कहा था कि प्रियंका की शादी 36 साल की उम्र में होगी। वह प्रोडक्शन में अच्छा कर सकती हैं। साथ ही 45 साल की उम्र में वह राजनीति में भी प्रवेश कर सकती हैं।
यह भी देखें- नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दी खुशखबरी, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां, देखें यह फोटो
वहीं संजय ने हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'प्रियंका का लक्की नंबर 9 है। उनके जीवन की सभी महत्वपूर्ण घटनाएं इस नंबर के योग पर ही हुई हैं। जैसे 18 की आयु में मिस यूनिवर्स जीतना हो, 27 की उम्र में पॉपुलर एक्ट्रेस के रूप में स्थापित होना हो या अब 35 की उम्र में सगाई करना हो।'
प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी 18 अगस्त को प्रियंका के बंगले में हुई थी। सगाई में जहां केवल परिवार के सद्स्य शामिल हुए थे। वहीं शाम को उन्होंने अपने करीबियों के लिए सगाई की पार्टी भी दी थी। इस पार्टी में परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी शामिल हुए थे। खबरों के मुताबिक यह जोड़ा इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकता है।
और पढ़ें- शादी से पहले दीपिका पादुकोण की मां ने इस शहर में रखी बड़ी पूजा, रणवीर के परिवार को भेजा इनविटेशन
खैर अब तक संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी का सच होना एक इत्तेफाक भी हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रियंका इन फैल रही अतार्किक बातों पर कब और किस तरह अपना पक्ष रखती हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत