logo-image

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल से मिलवाया!

कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से पिछले हफ्ते उनके घर पर मुलाकात की, जहां प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया।

Updated on: 28 Jul 2018, 09:47 PM

मुंबई:

जहां एक ओर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं। वहीं, कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से पिछले हफ्ते उनके घर पर मुलाकात की, जहां प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया।

वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, अमेरिकी टीवी शो 'क्वाटिको' की अभिनेत्री और 'चेन्स' गीत के गायक ने यहां शाही जोड़े के घर पर कुछ खुशगवार समय बिताए, उसी सप्ताह निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा पर भड़के 'भारत' के प्रोड्यूसर,जल्द होगा नई अभिनेत्री का ऐलान

प्रियंका और मेगन में अच्छी दोस्ती है। कई बार दोनों साथ में अच्छा समय बिता चुकी हैं।

अमेरिकी मीडिया में भी शुक्रवार को इस जोड़े की सगाई की खबरें आईं। वहीं, बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म 'भारत' से प्रियंका के अलग होने की बात कहकर अभिनेत्री के सगाई कर लेने का संकेत दिया।

ये भी पढ़ें: एक-दूसरे का हाथ थामें दिखे शाहरुख-गौरी, वायरल हो गई ये पुरानी तस्वीर