logo-image

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मनाया बर्थडे, BF निक जोनस के साथ ये फोटोज हुईं वायरल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 36 साल की हो गईं। बरेली जैसे छोटे से शहर में पली-बढ़ी प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

Updated on: 19 Jul 2018, 09:45 AM

मुंबई:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 36 साल की हो गईं। बरेली जैसे छोटे से शहर में पली-बढ़ी प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने जन्मदिन के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक प्लेट की फोटो शेयर की, जिस पर डेजर्ट के साथ ही चॉकलेट से 'हैप्पी बर्थडे प्रिंयका' लिखा हुआ है। वहीं, उन्होंने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अमेरिकी शो 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोहरत हासिल करने वाली प्रियंका ने 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें लिएम हेम्सवर्थ और रेबेल विल्सन भी हैं। फिल्म 2019 में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

भारत में पूर्व विश्व सुंदरी सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म 'भारत' और शोनाली बोस निर्देशित 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: BF निक जोनस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुईं फोटोज

-

बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दी:

शंकर महादेवन : प्रिय प्रियंका, जन्मदिन की बधाई। आप पर बहुत गर्व है कि आप इतनी दूर तक पहुंची हैं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और चमक बिखेर रही हैं। हमारी 'देसी गर्ल' जैसा कोई नहीं। आप हमारे युवाओं को ऐसे ही प्रेरित करते रहें..आपके लिए किसी चीज की नहीं लेकिन सर्वश्रेष्ठ की कामना।

अनिल कपूर : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। हर जगह पुरानी धारणाओं को तोड़कर आपको बढ़ते देखना एक अविश्वसनीय बात है। आपके लिए और ज्यादा रोमांचक चीजों और जीत की कामना। ढेर सारा प्यार।

माधुरी दीक्षित नेने : वैश्विक स्तर पर छा जाने का लक्ष्य रखने वाली एक छोटे शहर की लड़की। आप कई युवा लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं प्रियंका चोपड़ा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। आपको जन्मदिन की बधाई और साल सफलताओं, खुशियों व प्रसन्नता से भरपूर हो।

अली अब्बास जफर : जन्मदिन मुबारक प्रियंका चोपड़ा, ईश्वर इस साल आपको सभी खुशियां, प्रेम और सबसे खूबसूरत मुस्कुराहट देने के साथ कृपा बनाए रखें। ढेर सारा प्यार।

रितेश देशमुख : प्रिय प्रियंका, आपको जन्मदिन मुबारक हो। आप हमेशा चमकता सितारा बने रहें और दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करते रहें।

सोफी चौधरी : उस लड़की को जन्मदिन मुबारक हो जो सफलता हासिल करती जा रही है, प्रेरित करती जा रही है और हर बाधा को पार करती जा रही है। आपको प्यार प्रियंका। आप कमाल से भी परे हैं। आपके लिए साल शानदार साबित हो।

डायना पेंटी : उस महिला को जन्मदिन मुबारक जो अपने बलबूते खुद को साबित कर सकती है। आशा करती हूं कि यह साल आपके लिए बड़ा और उज्‍जवल हो।

ईशा गुप्ता : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई। खुशी और प्यार फैलाना कभी न रोकें, आप प्यार हैं।

अमृता खानविलकर : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। सच में आपके जैसा कोई नहीं है..आप प्रेरित करती हैं। आपके जोश, उपलब्धियों और जैसी आप हैं, उसे सलाम। हमेशा सौभाग्यशाली रहें और प्रेरित करते रहें।

ये भी पढ़ें: शादी के रिश्तों के बीच नहीं आती 'दिव्यांगता' की दीवार: सर्वे