logo-image

भारत में जन्में पाकिस्तानी संगीतकार वजाहत अत्रे ने दुनिया को कहा अलविदा

वजाहत संगीत के क्षेत्र में जाना माना नाम है। उन्होंने नूर जहां, साइमा मुमताज, अजरा और सायरा वसीम जैसे प्रतिष्ठित गायकों के साथ भी काम किया था।

Updated on: 27 May 2017, 11:59 PM

लाहौर:

भारत में जन्म लेने वाले पाकिस्तान के मशहूर संगीतकार वजाहत अत्रे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिनों हार्ट की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

साल 1945 में गुजरात के पुन में जन्मे वजाहत 200 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान में जाकर बस गया। उन्होंने वागदी 'वागदी नदी दा पानी' 'वे इक तेरा प्यार मैनू मिलया' और 'आंदा तेरा लाई रेशमी रूमाल' जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं।

ये भी पढ़ें: OMG! एक फ्रेम में नजर आए सचिन तेंदुलकर और उनके भाई-बहन, देखी ये तस्वीर?

वजाहत संगीत के क्षेत्र में जाना माना नाम है। उन्होंने नूर जहां, साइमा मुमताज, अजरा और सायरा वसीम जैसे प्रतिष्ठित गायकों के साथ भी काम किया था।

ये भी पढ़ें: अगर आप बच्चों के साथ करते है स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हो जाइये सावधान