logo-image

'पाकीजा' एक्ट्रेस गीता कपूर का निधन, बच्चों ने छोड़ दिया था अकेला

मशहूर फिल्म 'पाकीजा' की अदाकारा गीता कपूर का शनिवार सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 साल की थी।

Updated on: 26 May 2018, 08:33 PM

मुबंई:

मशहूर फिल्म 'पाकीजा' की अदाकारा गीता कपूर का शनिवार सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 साल की थी। पिछले गीता को उनके बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराकर छोड़ दिया था। जिसके बाद अशोक पंडित और रमेश तौरानी जैसी फिल्मी हस्तियों ने आगे बढ़ कर उनकी मदद की थी।

गीता कपूर ने 'पाकीजा' समेत करीब 100 फिल्मों में काम किया था।

ट्विटर पर गीता कपूर के पार्थिव शरीर का विडियो शेयर करते हुए अशोक पंडित ने लिखा, '57 वर्षीय गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ा हूं जिन्हें उनके बच्चे एक साल पहले एसआरवी अस्पताल में छोड़ कर चले गए थे। सुबरबन ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका ख्याल रखने का बहुत प्रयास किया लेकिन बेटे और बेटी के लिए उनका इंतजार उन्हें हर दिन कमजोर बनाता जा रहा था।

अशोक ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि गीता कपूर के पार्थिव शरीर को 2 दिन तक विलेपार्ले कूपर अस्पताल में रखा जाएगा। हम आशा करते हैं कि उनके बच्चे उनका अंतिम संस्कार करेंगे, नहीं तो हम अपनी तरफ से गीता कपूर को एक अच्छी अंतिम विदाई देने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही अशोक पंडित ने एसआऱवी अस्पताल के डाक्टर त्रिपाठी और जीवन आशा वृद्ध आश्रम को उनकी देखभाल करने के लिए शुक्रिया अदा किया। 

अपने बच्चों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद फिल्म निर्माता रमेश तौरानी एवं पंडित उनकी दवाओं का खर्च उठाते थे। कपूर के बेटे राजा पेशे से एक कोरियोग्राफर और उनकी बेटी एयर होस्टेस है।

कपूर को उनके बच्चे मई 2017 में गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में छोड़कर चले गए थे जिसके बाद, तौरानी एवं पंडित ने उन्हें अंधेरी पश्चिम के जीवन आशा वृद्धाश्रम में रखा।

उन्होंने अपने बेटे पर बुरा बर्ताव करने एवं नियमित रूप से भोजन न देने का आरोप भी लगाया था।

इसे भी पढ़ें: 6 घंटे से कम सोते हैं तो हो जाएं अलर्ट! हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर