logo-image

मीका सिंह के 'हमारा' पाकिस्तान कहने पर फूटा लोगों का गुस्सा

मीका सिंह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 12 और 13 अगस्त को शिकागो और ह्यूस्टन में परफॉर्म करने वाले हैं।

Updated on: 04 Aug 2017, 03:02 PM

मुंबई:

सिंगर मीका सिंह की एक टिप्पणी से भारतीय प्रसंशक काफी नाराज है। उन्होंने ट्विटर पर अपना गुस्सा निकाला है। हालांकि अभी तक मीका सिंह ने इस पर कोई सफाई पेश नहीं की है।

क्या है मामला?

दरअसल मीका सिंह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 12 और 13 अगस्त को शिकागो और ह्यूस्टन में परफॉर्म करने वाले हैं। इस प्रोग्राम को लेकर मीका ने कुछ ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'मेरे साथ ह्यूस्टन और शिकागो में रॉक करने के लिए तैयार हो जाओ... मैं आ रहा हूं.. आपको रॉक कराने के लिए..जय हिंद।'

ये भी पढ़ें: आर्म्स एक्ट केस: सलमान खान को मिली जमानत

इसके बाद प्रोग्राम को लेकर आयोजकों ने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें मीका फैंस को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि हमारा हिंदुस्तान 15 अगस्त को आजाद हुआ था और हमारा पाकिस्तान 14 को। पाकिस्तान को 'हमारा' संबोधित करने की बात मीका के फैंस को पसंद नहीं आई।

यही नहीं, एक यूजर ने तो लिखा, 'शर्म करो मीका सिंह... तुम पाकिस्तानी दिन मनाने जा रहो हो? क्या आपको पता है कि पाक में हमारे कितने जवान मारे जा चुके हैं? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'ये लोग पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं।'

यहां देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार नहीं, ICU में भर्ती