‘बकेट लिस्ट’ से 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित करेंगी फिल्मी पर्दे पर वापसी, यहां देखें टीजर
'धक्-धक्' गर्ल माधुरी दीक्षितमाधुरी की नई मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' का टीजर रिलीज हो गया। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
'धक्-धक्' गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही फिल्मी पर्दे पर कमबैक करने वाली है। लेकिन इस बार उनकी अदाकारी का दीदार हिंदी में नहीं बल्कि मराठी फिल्म में देखने को मिलेगा।
माधुरी की नई मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' का टीजर रिलीज हो गया। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
'बकेट लिस्ट' के जरिए माधुरी मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू भी करने भी जा रही हैं।
माधुरी दीक्षित नेने ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट पर बकेट लिस्ट के टीज़र को इंग्लिश सबटाइटल के साथ शेयर किया। इस फिल्म में वो सालों बाद रेणुका शहाणे के साथ नजर आएंगी। इससे पहले यह दोनों ऐक्ट्रेस सूरज बड़जात्या की सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में दिखाई दी थीं।
इसमें रेणुका ने माधुरी की बड़ी बहन और सलमान की भाभी का किरदार निभाया था।
Hey guys! Here is the @BucketListFilm teaser with English subtitles for you. @bluemustangcs @tejasdeoskar @DARPictures @Darkhorsecine pic.twitter.com/PhXBdZ1yI7
— Madhuri Dixit-Nene (@MadhuriDixit) March 27, 2018
माधुरी ने इस फिल्म में मधुरा साने की भूमिका निभाई है जो कि बहुत ही सीधी-सादी हाउसवाइफ है। मधुरा को फैमिली के सभी लोग बेहद प्यार करते हैं।
मधुरा के दो प्यारे बच्चे राधिका और नील हैं और उसकी जिंदगी केवल अपने परिवार के चारों तरफ घूमती है। लेकिन एक दिन अचानक उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव आता है वो संस्कारी बहू से सीटी बजाने वाली और मनमौजी महिला बन जाती है।
अब वो मोटरसाइकिल चलाती है, पार्टी करती है और एक गैर मर्द को किस भी करती दिखी है।
इस फिल्म के टीजर से देखने को मिल रहा है कि माधुरी ने ऐसे औरत का किरदार निभाया है जिसके घर-परिवार के अलावा अपनी भी एक इच्छा और सपना होता है। अब देखना होगा की हिंदी फिल्मों की तरह मराठी इंडस्ट्री में भी माधुरी का जादू चल पायेगा या नहीं।
इस फिल्म का डायरेक्शन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है। इस फिल्म में माधुरी के अलावा रेणुका शहाणे और सुमित राघवन भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
माधुरी दीक्षित आखरी बार 2014 में बॉलीवुड में 'डेढ़ इश्कियां' और 'गुलाबी गैंग' में नज़र आईं थी। बता दे कि 90 के दशक में माधुरी दीक्षित का जादू लोगों के सर पर चढ़ कर बोलता था।
और पढ़ें: 'हेट स्टोरी 4' एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के फ़र्ज़ी आधार से होटल रूम हुआ बुक, FIR दर्ज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें