Kishore Kumar BirthDay Special: मधुबाला के प्यार में मुस्लिम बन गए थे किशोर कुमार,की थी चार शादियां
किशोर कुमार कला के क्षेत्र में वह नाम है जिसे पहचान की कोई जरूरत नहीं है। 40वीं सदी का वह सितारा है जो आज भी लोगों के दिल और दिमाग में जगमगाता है।
नई दिल्ली:
गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्माता और लेखक जैसी बहुमुखी प्रतिभा के मालिक किशोर कुमार का आज तक कोई सानी नहीं हुआ। 4 अगस्त 1929 में मध्यप्रदेश के खांडवा में आभाष कुमार के नाम से जन्में किशोर कुमार का आज 89वां जन्मदिवस है।
किशोर कुमार कला के क्षेत्र में वह नाम है, जिसे पहचान की कोई जरूरत नहीं है। 40वीं सदी का वह सितारा है, जो आज भी लोगों के दिल और दिमाग में जगमगाता है। कहा जाता है कि लोगों के दिलों पर राज करने वाले किशोर बचपन से ही मनमौजी थे और बड़े होने पर वह अपने उसूलों के पक्के रहे।
फिल्मी दुनिया में पहले अभिनय के क्षेत्र में हाथ आजमाने के बाद किशोर दा संगीत की दुनिया की ओर मुड़ गए, मगर कला के धनी इस कलाकार की राहें कभी इतनी मुश्किल नहीं हुई कि मंजिल को ना छू पाती।
कुछ ऐसा ही हाल उनका निजी जिंदगी मे भी था। बताया जाता है कि किशोर कुमार ने मधुबाला के प्यार में पड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। उन्होंने अपना नाम भी बदल कर करीम अबदुल्ला रख लिया था।
इसे भी पढ़ें: आपातकाल में लगाथा किशोर दा के गानों पर बैन, पढ़ेंं उनके अनकहे किस्से
बता दें कि उनकी पहली शादी रूमा ठाकुरता 1951 में हुई थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन टिकी नहीं। उसके बाद उन्होंने मधुबला से 1960 में शादी की। हालांकि मधुबाला की नौ साल बाद दिल में छेद होने के कारण मौत हो गई।
और पढ़ें: Kishore Kumar BirthDay Special: क्या आप जानते हैं 'पांच रुपया बारह आना' गाने की कहानी
उसके बाद उन्होंने 1976 में योगिता बाली से शादी की, लेकिन दो साल के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया। उससे बाद उन्होंने विधवा अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर के साथ शादी की, जो उनके आखिरी समय तक साथ रहीं।
इसे भी पढ़ें: अपने करियर के शीर्ष में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ देना चाहते थे किशोर कुमार
1987 में किशोर कुमार ने फिल्मों से संन्यास लेने के बाद वापस अपने गांव खंडवा लौटने का निर्णय लिया था, लेकिन 13 अक्बटूर 1987 को किशोर कुमार को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी