logo-image

'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज डेट अनाउंस, करीना-सोनम ने गैंग के साथ शेरवानी में लगाए ठुमके

फिल्म के नए पोस्टर में शिखा तल्सानिया, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और करीना कपूर शेरवानी और पगड़ी में नजर आ रही हैं।

Updated on: 25 Oct 2017, 04:22 PM

मुंबई:

करीना कपूर की अपकमिंग मूवी 'वीरे दी वेडिंग' इन दिनों सुर्खियो में है। फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। वहीं करीना, सोनम, स्वरा और शिखा नए पोस्टर में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग की डेट सेट... शशांक घोष करेंगे डायरेक्ट.. 18 मई 2018 को होगी रिलीज..।'

ये भी पढ़ें: जानिए छठ पूजा का स्पेशल प्रसाद ठेकुआ बनाने की विधि

फिल्म के नए पोस्टर में शिखा तल्सानिया, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और करीना कपूर शेरवानी और पगड़ी में नजर आ रही हैं। स्वरा को छोड़कर तीनों अभिनेत्रियां ठुमके लगा रही हैं।

इसके पहले भी एक और पोस्टर आउट हो चुका है। इसमें चारो लीड एक्ट्रेस लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि इस फिल्म से करीना कपूर कमबैक कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'की एंड का' थी। इसके बाद वह बेटे तैमूर की परवरिश में बिजी हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: Video: ढिंचैक पूजा के छलके आंसू, महजबीं ने अंधेरे में फैलाया डर