logo-image

करण जौहर का 'जुड़वा भाई' यहां मिला, देखें फोटो

शाहरूख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन जैसे कई एक्टर के डुप्लीकेट को देखा होगा। लेकिन अब करण जौहर का जुड़वा सामने आया है। जिसे देखकर खुद करण जौहर हैरान-परेशान रह गए।

Updated on: 01 Sep 2018, 10:28 PM

नई दिल्ली:

शाहरूख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन जैसे कई एक्टर के डुप्लीकेट को देखा होगा। लेकिन अब करण जौहर का जुड़वा सामने आया है। जिसे देखकर खुद करण जौहर हैरान-परेशान रह गए। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर को ट्विटर पर उनका एक हमशक्ल मिला। हमशक्ल का नाम है उस्मान। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए उस्मान ने लिखा, 'लोग कहते हैं कि मैं करन जौहर की तरह दिखता हूं।'

उस्मान की तस्वीर को देखकर करण चौंक गए। उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ ट्वीट्स मुझे स्पीचलेस कर देते हैं। ये उनमें से एक है।'

इस ट्वीट पर अबतक 466 लोगों ने कमेंट किया है। वहीं, 743 लोगों ने रीट्वीट किया है। कुछ लोगों ने इस तस्वीर पर अलग-अलग अपनी प्रतिक्रिया दी।

और पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर के सिर पर आई मुसीबत, इतने करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी