करण जौहर-रोहित शेट्टी ने फिल्म के लिए मिलाया हाथ, रणवीर सिंह बनेंगे 'सिम्बा'
फिल्म के पहले पोस्टर में रणवीर सिंह पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं। पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि करण और रोहित एक टीवी शो के लिए भी साथ में आ सकते हैं।
मुंबई:
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम हैं 'सिम्बा'। इस मूवी में रणवीर सिंह लीड एक्टर होंगे।
मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही 'सिम्बा' 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। इसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।'
फिल्म के पहले पोस्टर में रणवीर सिंह पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं। पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि करण और रोहित एक टीवी शो के लिए भी साथ में आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को पछाड़ा, बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला
Karan Johar and Rohit Shetty join hands for #Simmba... Stars Ranveer Singh... Directed by Rohit Shetty... Reliance Entertainment presentation... 28 Dec 2018 release... Poster: pic.twitter.com/uwhukxTfGi
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 7, 2017
करण जौहर की आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई थी, जो साल की हिट फिल्मों में शामिल है। वहीं वह जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। दूसरी तरफ रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 4' आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों की वजह से फिलहाल फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अहम रोल में हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे की मां ने कही ऐसी बात कि रो पड़े घरवाले
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए