कान फिल्म फेस्टिवल 2018: कंगना रनौैत ने काली साड़ी में बिखेरा जलवा
कंगना ने हाथ में काले रंग का सब्यसाची निर्मित 'बटुआ' लिया हुआ था और गले में 'तीनमानिया' हार पहना हुआ था।
कान्स:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बुधवार को 71वें कान्स फिल्म महोत्सव में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। सितारों जड़ी काले रंग की खूबसूरत साड़ी और साथ में पफ वाले हेयरस्टाइल में उन्होंने पुराने जमाने के दिलकश अंदाज की यादें ताजा कर दीं। स्टाइलिश अभिनेत्री सब्यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई साड़ी में लिपटी थीं।
डिजाइनर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने इसे ब्रांड के प्रसिद्ध 'आकाश-तारा' साड़ी के अल्ट्रा-ग्लैमरस स्वरूप के रूप में बयां किया।
ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से गुपचुप की शादी, 37 की उम्र में बनीं दुल्हन
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on May 10, 2018 at 1:34am PDT
कंगना ने हाथ में काले रंग का सब्यसाची निर्मित 'बटुआ' लिया हुआ था और गले में 'तीनमानिया' हार पहना हुआ था।
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on May 10, 2018 at 1:01am PDT
'क्वीन' की अभिनेत्री पहली बार कान्स समारोह में पहुंची हैं। वह ग्रे गूज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो अपने वैश्विक मंच वीवे ली सिनेमा के माध्यम से सिनेमाई उत्कृष्टता का जश्न मना रहा है।
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on May 9, 2018 at 12:16pm PDT
यह ब्रांड कान्स में वार्षिक आधिकारिक उत्सव पार्टनर रहा है। इस साल कान्स फिल्म समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए ब्रांड ने कंगाना चुना।
कंगना को इंडिया पेविलयन में एक बातचीत सत्र में भी आमंत्रित किया गया।
ये भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में इन दो जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं भारतीय
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए