logo-image

#CLAP: अजय देवगन की दूसरी मराठी फिल्म की शूटिंग शुरू, शेयर की ये खास तस्वीर

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी मराठी फिल्में बना रहे हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम, रोहित शेट्टी, शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर का नाम शामिल है।

Updated on: 08 May 2017, 10:05 AM

मुंबई:

अभिनेता और फिल्म निर्माता अजय देवगन की दूसरी मराठी फिल्म की शूटिंग रविवार से शुरू हो गई। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। अजय की फिल्म को काजोल ने पहला क्लैपबोर्ड दिखाकर शुरू की। इसके पहले अजय 'विट्टी डांडू' नाम की फिल्म बना चुके हैं।

अजय ने फिल्म की शूटिंग के पहले शॉट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, 'हमारी प्रोडक्शन में मराठी फिल्म के लिए मुहूर्त का दिन। फिल्म की टीम को शुभकामनाएं।'

 

Muhurat day for the Marathi film in our production. Best of luck guys.

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on May 7, 2017 at 4:22am PDT

ये भी पढ़ें: अजय देवगन से लेकर परिणीति चोपड़ा ने कहा- 'गोलमाल अगेन, इस दिवाली'

तस्वीर में टीम के सदस्यों के साथ जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर और अभिनेत्री काजोल दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सतीश रजवाडे करेंगे। रजवाडे हिंदी फिल्म 'वास्तव: द रियलिटी' में अभिनय कर चुके हैं। रजवाडे को मराठी फिल्मों 'मुंबई-पुणे-मुंबई 2' और 'प्रेमाची गोष्ट' के लिए जाना जाता है।

नाना और अजय ने इससे पहले 'अपहरण' और 'राजनीति' में साथ काम किया है। अजय इससे पहले मराठी फिल्म 'विटी दांडु' का निर्माण भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की इस क्यूट सी शरारत पर मुस्कुरा उठे अजय देवगन

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी मराठी फिल्में बना रहे हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम, रोहित शेट्टी, शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर का नाम शामिल है।

(IANS इनपुट के साथ)

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)