logo-image

श्रीदेवी की बेटी का डेब्यू, बॉलीवुड में नई जोड़ी का आगाज... 'धड़क' देखने की ये हैं 5 खास वजहें

'धड़क' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह मराठी ब्लॉकबस्टर मूवी 'सैराट' की रीमेक है। इस फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर डेब्यू कर रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी लीड रोल निभा रहे हैं।

Updated on: 20 Jul 2018, 12:56 PM

मुंबई:

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'धड़क' शुक्रवार (20 जुलाई) को रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इससे फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। इसके अलावा कुछ अन्य भी अहम कारण हैं, जो आपको सिनेमाघरों तक जाने पर मजबूर कर देंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों देखने जाएं ये फिल्म...

ये भी पढ़ें: Dhadak Movie Review: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की क्यूट केमिस्ट्री जीत लेगी दिल, लेकिन रह गई ये कमी

मॉम श्रीदेवी के साथ जाह्नवी कपूर (ट्विटर)
मॉम श्रीदेवी के साथ जाह्नवी कपूर (ट्विटर)

1. श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का डेब्यू

श्रीदेवी अपनी बेटी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थीं। फिल्म की स्क्रिप्ट चुनने से लेकर एक्टिंग की बारीकियां सिखाने तक, सब कुछ श्रीदेवी करती थीं। कई इंटरव्यू में जाह्नवी बताती हैं कि वह अपनी मॉम के बेहद करीब थीं। इसी वजह से श्रीदेवी अपनी बेटी को इतना मजबूत बनाना चाहती थीं कि वह फिल्मी करियर में आसमान की बुलंदियों को छुए।

शाहिद कपूर के साथ ईशान खट्टर (फाइल फोटो)
शाहिद कपूर के साथ ईशान खट्टर (फाइल फोटो)

2. ईशान खट्टर में दिखेगी शाहिद कपूर की छाप!

साल 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से शाहिद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस 'चॉकलेटी ब्वॉय' की लड़कियां दिवानी हो गई थीं। मासूम-सी स्माइल और डांस के स्किल्स दिखाकर शाहिद ने भी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली। हालांकि, 'विवाह' (2006) और 'जब वी मेट' (2007) में शानदार एक्टिंग कर वह सभी के दिलों पर छा गए। कुछ ऐसा ही ईशान खट्टर भी कर रहे हैं। जी हां, ईशान की उम्र महज 22 साल है, लेकिन डांस के मामले में वह अपने भाई से भी आगे हैं। ईशान, माजिद मजीदी की मूवी 'बियोन्ड द क्लाउड्स' (2017) से डेब्यू कर चुके हैं। लेकिन, अगर आप उनकी रियल लाइफ में झाकेंगे तो पाएंगे कि उनमें शाहिद का अक्स झलकता है। सेट पर मस्ती करना, क्रू मेंबर्स के साथ मजाक करना, जाह्नवी की टांग खींचना (मजाक उड़ाना) और कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर...। यह सब जानने और देखने के लिए सिनेमाघर तो जाना ही पड़ेगा।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर (ट्विटर)
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर (ट्विटर)

3. बॉलीवुड में नई जोड़ी का आगाज

पुराने जमाने से लेकर अब तक, फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जोड़ियां बनी हैं। फिर चाहे वह शाहरुख खान-काजोल, रणबीर-कैटरीना हो या फिर वरुण धवन-आलिया भट्ट, फैंस रील लाइफ में जोड़ियों को पसंद करने लगते हैं और फिर उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं। जाह्नवी और ईशान की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। ट्रेलर में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को फैंस पसंद कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान भी वह एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आएं। अब सिल्वर स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी कितना धमाल मचा पाएगी और दर्शक उन्हें कितना पसंद करेंगे, यह शुक्रवार को पता चल जाएगा।

'सैराट' मूवी का हिंदी रीमेक है 'धड़क' (फाइल फोटो)
'सैराट' मूवी का हिंदी रीमेक है 'धड़क' (फाइल फोटो)

4. मराठी ब्लॉकबस्टर मूवी का हिंदी वर्जन

'धड़क' मूवी साल 2016 में रिलीज हुई मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। यह पहली ऐसी मराठी फिल्म है, जो 4 करोड़ की लागत में बनी। बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म ने 110 करोड़ की कमाई की थी। इसलिए 'धड़क' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

शूटिंग के दौरान ईशान और जाह्नवी (ट्विटर)
शूटिंग के दौरान ईशान और जाह्नवी (ट्विटर)

5. शशांक खेतान का डायरेक्शन

दूसरी तरफ 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर शशांक खेतान ने इस मूवी का निर्देशन किया है। ट्रेलर में रोमांस, डांस, एक्शन, कॉमेडी और प्यार-मोहब्बत को शानदार तरीके से दिखाया गया है, इसीलिए इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर जाना तो बनता है...।