पूरी हुई 'धड़क' की शूटिंग, दिखी जाह्नवी और ईशान की क्यूट केमिस्ट्री
फिल्मकार शशांक खैतान की आगामी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर हैं।
मुंबई:
फिल्मकार शशांक खैतान की आगामी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ईशान खट्टर और जाह्न्वी कपूर हैं।
फिल्म के निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को एक तस्वीर साझा की, जिसमें खैतान दोनों कलाकारों ईशान और जाह्न्वी के साथ नजर आ रहे हैं।
करण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'धर्मा मूवीज की सबसे गर्मजोशी से भरपूर तिकड़ी। शशांक खतान वास्तव में सबसे मजबूत मार्गदर्शक, गुरु, दोस्त और सबसे बढ़कर निर्देशक हैं। जाह्न्वी और ईशान सच में 'धड़क' की धड़कन हैं।'
The warmest trio at @DharmaMovies !! @ShashankKhaitan is truly the strongest guide...mentor...friend And above all director! Janhvi and Ishaan are truly the heartbeat of #Dhadak pic.twitter.com/Gpcglm28Nn
— Karan Johar (@karanjohar) April 17, 2018
'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। जाह्न्वी इस फिल्म से बॉलीवुड में आगाज कर रही हैं, जबकि ईशान फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अभिनय की दुनिया में आगाज कर रहे हैं।
फिल्म 'सैराट' एक प्रेम कहानी है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'धड़क' 6 जुलाई, 2018 को रिलीज हो रही है
बता दें कि जाह्नवी की मां श्रीदेवी के अचानक निधन के बाद माना जा रहा था कि फिल्म की रिलीज टाली जा सकती हैं। हालांकि जाह्नवी ने प्रोफेशनल एटीट्यूड रखते हुए जल्द ही फिल्म के सेट पर वापसी की।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें जाह्नवी का लुक श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से काफी मिलता जुलता है।
A post shared by Filmy Mafia'z (@filmymafiaz) on Mar 8, 2018 at 7:35pm PST
इसे भी पढ़ें: काला हिरण शिकार केस: सलमान जा सकेंगे विदेश, जोधपुर कोर्ट ने दी इजाजत
A post shared by Shashank Khaitan (@shashankkhaitan) on Mar 25, 2018 at 9:25pm PDT
इसे भी पढ़ें: 'बाहुबली' की राह पर 'साहो', प्रभास ने मिलाया टी-सीरीज के साथ हाथ
IANS के इनपुट के साथ
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह