रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' के गाने 'मुसाफिर...' का टीजर रिलीज
पर्दे के पीछे की इस वीडियो में रणबीर संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ अनौपचारिक बात करते नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली:
अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' के निर्माताओं ने फिल्म के गाने 'मुसाफिर..' के पर्दे के पीछे के दृश्यों के साथ ही गाने का टीजर जारी किया है। कैटरीना कैफ और रणबीर अभिनीत इस फिल्म का गाना 'मुसाफिर' जल्द ही रिलीज होने वाला है।
टीजर में रणबीर और कैटरीना जग्गा के पिता को खोजते नजर आ रहे हैं। पर्दे के पीछे की इस वीडियो में रणबीर संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ अनौपचारिक बात करते नजर आ रहे हैं। साथ में कैटरीना भी नजर आ रही हैं।
और पढ़ें: SEE PICS: तैमूर की मॉम करीना कपूर खान फिर से जीरो साइज फिगर बनाने में लगीं
फिल्म 'जग्गा जासूस' में दर्शक जग्गा और श्रुति के कई उतार-चढ़ाव और साहसी क्षणों से रूबरू होंगे। फिल्म में जग्गा अपने लापता पिता की तलाश में है।
और पढ़ें: बॉक्स आॅफिस पर स्पाइडरमैन के जाल में फंसी 'मॉम' श्रीदेवी, पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। डिज्नी और पिक्चर शुरू प्रोडक्शन के निर्माण में बनी 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए