TV की इन बहुओं ने तोड़ी 'संस्कारी' इमेज, वेब सीरीज में अपनाया बोल्ड अंदाज
निया शर्मा हो या फिर शमा सिकंदर, इन अभिनेत्रियों ने अपनी टीवी की छवि सीरीज में तोड़ी है।
मुंबई:
टीवी की संस्कारी बहुएं इन दिनों वेब सीरीज पर खूब जलवे बिखेर रही हैं। डेली सोप्स की बहुएं वेब सीरीज में बोल्ड और बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं। फिर चाहे वह निया शर्मा हो या शमा सिकंदर, इन अभिनेत्रियों ने टीवी की 'संस्कारी' छवि को वेब सीरीज में आकर तोड़ी है।
ये भी पढ़ें: बर्थडे से एक दिन पहले पापा सैफ के साथ घुड़सवारी सीख रहे हैं तैमूर!
जीटीवी पर 'जमाई राजा' शो में बबली का किरदार निभाने वाली निया शर्मा ज्यादातर साड़ी और सूट में ही नजर आई थीं, लेकिन उन्होंने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में सेक्सी और बोल्ड अवतार दिखाया। उनका ये अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए थे। एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब पा चुकी निया ने एक मॉडल का किरदार निभाया था। यहां तक कि उन्होंने सीरीज में अपनी को-एक्ट्रेस को किस किया, जिसके बाद वह सुर्खियो में रहीं।
टीवी एक्ट्रेस और डांसर संजीदा शेख वैसे तो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह टीवी पर बोल्ड सीन्स नहीं करेंगी, लेकिन वह विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'गहराइयां' में बोल्ड अंदाज में नजर आईं। यह एक हॉरर वेब सीरीज है। इसमें संजीदा शेख के साथ वत्सल सेठ लीड रोल में नजर आएं।
शमा ने 'ये मेरी लाइफ है' टीवी सीरियल में एक इंडिपेंडेंट लड़की का किरदार निभाया था। उन्होंने वेब सीरीज में बोल्ड अवतार अपनाया। वह विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया' में नजर आई थीं।
सुरभि ने 'कूबूल है' सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई। उन्हंने 'तन्हाइयां' वेब सीरीज में भी काम किया।
त्रिधा चौधरी 'स्पॉटलाइट' वेब सीरीज में बोल्ड अंदाज में नजर आईं। उनके फैंस को भी उनका लुक काफी पसंद आया। उन्होंने स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'दहलीज' में सिंपल इमेज वाली लड़की का किरदार निभाया था। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह