Happy Lohri 2019: अमिताभ बच्चन से कपिल शर्मा तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में दी लोहड़ी की बधाई
लोहड़ी (Lohri 2019) का पर्व आज देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स पर भी इस त्योहार का खुमार सिर चढ़कर बोलता है.
मुंबई:
लोहड़ी (Lohri 2019) का पर्व आज देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स पर भी इस त्योहार का खुमार सिर चढ़कर बोलता है. यही वजह है कि फिल्मों में भी इस पर्व का जिक्र होता है. यहां तक की लोहड़ी से जुड़े कई गानें आज भी गुनगुनाए जाते हैं.
इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने फैंस को लोहड़ी को बधाई दी है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर नई फसल के उत्सव पर लोहड़ी, मकर संक्राति, भोगली बिहू, पोंगल और पौष पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी.
13 जनवरी को मनाया जाने वाला लोहड़ी उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है वहीं, पोंगल दक्षिण भारत और बिहू पूर्वी भारत में मनाया जाता है. ये सभी त्योहार भारत में फसल कटने के मौसम की शुरुआत का प्रतीक हैं.
ये भी पढ़ें: कपिल देव की बायोपिक '83' के लिए मैदान में उतरे रणवीर सिंह, बल्ला थामकर शुरू की प्रैक्टिस
T 3057 - सूर्य के उत्तरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्सों में लोग नई फसल का उत्सव मनाते है. इस अवसर पर लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, भोगली बिहु, पोंगल, उत्तरायणी और पौष पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2019
Happy Lohri, Pongal , Bihu, Makar Sankranti 🙏🙏🙏❤️ pic.twitter.com/dH9k87OOoH
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, 'खाओ..पियो..ऐश करो मितरों, दिल पर किसी दा दुखाया ना.. सभी को ढेर सारा प्यार!'
Wish u all a very happy lohrri.. khayo piyo aish karo mittro, dil par kise da dukhayo na. 🤗 love u all 😙😙😙
— KAPIL (@KapilSharmaK9) January 13, 2019
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने भी फोटो शेयर कर लोहड़ी की बधाई दी.
May this Lohri bring lots of love, laughter and joy in your home!! #HappyLohri everyone 🔥 pic.twitter.com/WoeqWcoYYY
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 13, 2019
अनुपम खेर ने लिखा, 'लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई। प्यार, शांति और खुशी बनी रहे।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य