Bday Spl: रोमांस के जादूगर यश चोपड़ा ने चांदनी, सिलसिला लेकर बॉलीवुड की दी कई शानदार फिल्में
बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत बड़े भाई बीआर चोपड़ा और आईएस जौहर के साथ करने वाले यश सिनेमा में ऐसी ऐतिहासिक पारी खेलेंगे इसका अंदाजा तो शायद उन्हें भी नहीं होगा।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड में रोमांस के जादूगर का तमगा हासिल करने वाले निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का आज यानि 27 सितंबर को जन्मदिन है।
सिनेमाई पर्दे पर सपनों की दुनिया रच कर उन्हें किरदारों से सजा कर सबको अपने साथ जोड़ने की कला केवल और केवल उन्हीं में ही है। अपनी फिल्मों को असल जिंदगी से जोड़ना, तो कोई उनसे सीखे।
लाहौर में जन्में आठ भाई बहनों में सबसे छोटे यश चोपड़ा मुंबई में इंजीनियर बनने की ख्वाहिश लेकर आए थे, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।
बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत बड़े भाई बीआर चोपड़ा और यश जौहर के साथ करने वाले यश सिनेमा में ऐसी ऐतिहासिक पारी खेलेंगे इसका अंदाजा तो शायद उन्हें भी नहीं होगा।
आइए आपको उनकी ऐसी ही कुछ फिल्मों से रूबरू करवाते हैं, जिससे आपकी पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।
और पढ़ें: 'सेक्सी दुर्गा' फिल्मोत्सव के लिए नामंजूर, निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने छेड़ी लड़ाई
साल 1989 में आई 'चांदनी' फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना और वहीदा रहमान ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को कामना चंद्रा, अरुण कौल ने फिल्म की कहानी लिखी थी। फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया गया था। चांदनी ओ मेरी चांदनी, लगी आज सावन की फिर वो झड़ी भी काफी पसंद किया गया।
'सिलसिला' फिल्म को अमिताभ बच्चन, जया बच्चन तथा रेखा की निजी ज़िंदगी में उन दिनों चल रहे जज़्बातों से मेल खाने के लिए भी जाना जाता है। अमिताभ बच्चन व रेखा को इस फिल्म में काफी प्रसिद्धि दिलवाई।
हालांकि फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इंडस्ट्री में इस फिल्म के शानदार डायरेक्शन के लिए यश चोपड़ा की काफी तारीफ की जाती है।
60 के दशक की हिंदी सिनेमा को एक नया आयाम देने का श्रेय यश चोपड़ा को ही जाता है। उस दौर में फिल्मों में जहां, एक अभिनेता और अभिनेत्री को लेकर फिल्में बनाने का चलन था, उस मिथक को यश ने पहली मल्टी स्टारर फिल्म 'वक्त' बनाकर तोड़ा। यह फॉर्मूला हिट साबित हुआ और इंडस्ट्री में एक के बाद सितारों से सजी फिल्मों का निर्माण शुरू हो गया। इसके साथ ही फिल्म में मशहूर अभिनेता राजकुमार के डायलॉग काफी पसंद किये गए।
साल 1993 में आई यश चोपड़ा की 'डर' फिल्म ने शाहरुख खान को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। हालांकि फिल्म में उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया था।
इसके बावजूद फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया। अलग विषयों पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर यश चोपड़ा को शाहरुख को बॉलीवुड का किंग खान बनाने का श्रेय जाता है।
साल 1997 में आई 'दिल तो पागल है' फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। यश ने बेहद युवा फिल्म बनाकर नई पीढ़ी के निर्देशकों के समक्ष एक चुनौती पेश की। मुंबई में 21 अक्टूबर, 2012 को यश चोपड़ा का डेंगू होने के बाद निधन हो गया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी