गूगल ने गौहर जान के 145वें जन्मदिन पर डूडल किया समर्पित
दिग्गज गायिका और नर्तकी का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एंजेलीना योवार्ड के रूप में हुआ था।
नई दिल्ली:
सर्च इंजन गूगल ने गायिका गौहर जान के 145वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया। वह 78 आरपीएम रिकॉर्ड पर संगीत रिकॉर्ड करने वाले पहले कलाकारों में से एक थीं।
दिग्गज गायिका और नर्तकी का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एंजेलीना योवार्ड के रूप में हुआ था। उनके पिता अर्मेनियाई थे और उनकी मां विक्टोरिया हेमिंग्स जन्म से भारतीय थीं।
विक्टोरिया ने अपना नाम बदलकर मल्का जान रख लिया और एंजेलिना का नाम बदलकर गौहर जान रख दिया। मल्का बनारस में एक प्रसिद्ध गायिका और नर्तकी बन गईं।
ये भी पढ़ें: BJP सांसद को सपना चौधरी का जवाब, कहा- बयान से पता चलता है मानसिकता
गौहर ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका के रूप में अपना प्रशिक्षण लेना शुरू किया और जल्द ही संगीत के अन्य स्वरूपों के साथ ही कीर्तन और रबींद्र संगीत में प्रवीण हो गईं।
गौहर ने 1887 में दरभंगा के राज दरबार में अपनी पहली प्रस्तुति दी। और उन्हें राजदरबार की गायिका नियुक्त कर दिया गया। 1896 तक उन्होंने कलकत्ता में प्रस्तुति देना शुरू कर दिया और बड़ी संख्या में लोग उनके प्रशंसक बन गए।
दिग्गज नर्तकी ने 1902 से 1920 के बीच बंगाली, गुजराती, तमिल, मराठी, अरबी, फारसी, पश्तो, फ्रांसीसी और अंग्रेजी समेत विभिन्न भाषाओं में 600 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए।
गौहर जान का निधन 17 जनवरी, 1930 को मैसूर में हुआ था।
ये भी पढ़ें: मानसून के लिए अपने फर्नीचर को रखें तैयार, ये रहे आसान टिप्स
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी