logo-image

Friendship Day 2018: बॉलीवुड में दोस्तों की वो जोड़ियां, जिनकी दी जाती है मिसाल

बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल का मिलना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। मगर यहां भी आज कुछ दोस्तों की जोड़ी आपको ईर्ष्या दे सकती है।

Updated on: 05 Aug 2018, 11:20 AM

मुंबई:

हम सभी अपने दोस्तों को प्यार करते हैं, वह शैतानियों से लेकर बुरे वक्त तक हमेशा हमारे साथ साय़े की तरह दिखते है। आज उन्हीं दोस्तों के नाम फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। अगस्त महीने के पहले रविवार को हर साल फ्रेंडशिप डे मनाते है।

आज इसी मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ दोस्तों की जोडियों से आपकी मुलाकात कराते है। बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल का मिलना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। मगर यहां भी आज कुछ दोस्तों की जोड़ी आपको ईर्ष्या दे सकती है।

करीना- करिश्मा कपूर और मलाइका- अमृता अरोरा
दो-दो बहनों की यह चार लोगों की जोड़ी इंस्टाग्राम से लेकर सोशल मीडिया के हर प्लैटफार्म पर आपको दिख जाएगी। ये दिल्ली हो या लंदन हर जगह एक साथ पार्टी करते हुए नजर आती है। असल जिंदगी की ये 'वीरे' एक दूसरे की निजी जिंदगी का हिस्सा उनके परिवार की तरह है।

कजोल और करण जौहर
यूं तो करण जौहर के इस इंडस्ट्री में दोस्तों की कमी नहीं है, मगर बात अगर ब्रेस्टफ्रेंड की हो तो सबसे पहले काजोल का ही नाम आता है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के समय से दोस्त बनी यह जोड़ी आज भी मिसाल है। इस दोस्ती के बीच झगड़े भी सुर्खियों में आये, मगर दोनों ने आपस में सुलह कर ली।

 

Years of love....years of movies....memories forever.... @kajol @iamsrk ❤️

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Jun 30, 2018 at 10:57pm PDT

अर्जुन कपूर और रणबीर सिंह
फिल्म 'गुंडे' की अर्जुन कपूर और रणबीर सिंह की जोड़ी दरअसल दोस्त की नहीं भाईयों की है। इनका एक दूसरे के प्रति प्यार और खुरापात किसी से भी छुपी नहीं है। और हां ये बॉलीवुड में एंट्री से पहले से ही दोस्त है। फिल्म हो या अवार्ड फंक्शन हर जगह इनकी जोड़ी धमाल करते हुए नजर आती रहती है।

सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड है स्वरा और जैकलीन
फिल्म 'रांझणा' से सोनम कपूर और स्वरा भास्कर की दोस्ती बॉलीवुड में लोगों को बीच चर्चा का विषय है। सिर्फ स्वरा ही नहीं जैकलीन भी सोनम की बेस्ट फ्रेंड है। इन्होंने फिल्में भले ही साथ ना की हो, मगर हैंगआउट एक साथ करती कई बार नजर आई है।

 

 

Love you SoneSones you always throw the best parties ❤️ #happydiwali

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on Oct 20, 2017 at 10:36am PDT

इसे भी पढ़ें: Friendship Day 2018: इन ख़ास SMS के जरिये अपने दोस्तों को करें विश, कुछ इस तरह बनाएं स्पेशल