logo-image

श्रीदेवी की 'बहन' हार गई कैंसर की जंग, अस्पताल में हुआ निधन

दिंवगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उनकी बहन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री सुजाता कुमार का निधन हो गया।

Updated on: 20 Aug 2018, 11:41 AM

मुंबई:

दिंवगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' (English Vinglish) में उनकी बहन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री सुजाता कुमार (sujata kumar) का निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। सुजाता की बहन और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर उनकी मौत की खबर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजाता मेटास्टेटिक कैंसर (Metastatic Cancer) से पीड़ित थीं। वह कई दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें: प्रियंका-निक की सगाई में पहुंचीं अनुष्का शर्मा! इंटरनेट पर ट्रोल्स ने एक्ट्रेस का ऐसा कर दिया हाल, देखिए PHOTOS

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 18 अगस्त को बहन सुजाता की बीमारी के बारे में ट्विटर पर बताया था और फैंस से उनकी सलामती की दुआ मांगी थी। उन्होंने 19 अगस्त को बताया कि सुजाता का रात 11 बजकर 26 मिनट पर निधन हो गया है।

सुजाता को सोमवार की सुबह 11 बजे जुहू के विले पार्ले वेस्ट श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई।

ये भी पढ़ें: #FirstLook: परिणीति-सिद्धार्थ की 'जबरिया जोड़ी' का पहला पोस्टर आउट

बता दें कि सुजाता ने 'इंग्लिश विंग्लिश' के अलावा 'रांझणा', 'गोरी तेरे प्यार में' और 'सलाम-ए-इश्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह टेलीविजन जगत भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'होटल किंगस्टन', 'बॉम्बे टॉकीज' और '24' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।