logo-image

धर्मेंद्र और राजकुमार हिरानी को राज कपूर अवार्ड से सम्मानित करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है

Updated on: 16 Apr 2018, 08:03 AM

मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है जबकि निर्देशक राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

महाराष्ट्र शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की।

तावडे ने ट्वीट कर कहा, 'महाराष्ट्र सरकार के राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए धर्मेद्र जी और राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी के नाम का ऐलान कर बहुत खुशी हो रही है। बधाई।'

मराठी अभिनेता विजय चौहान और अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'दिग्गज अभिनेता विजय चौहान को प्रतिष्ठित चित्रापति वी शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार और अभिनेत्री-निर्देशक मृणाल कुलकर्णी को चित्रापति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार के लिए बधाई।'

और पढ़ें: कठुआ रेप: करीना कपूर खान को ट्रोल करने वाले की स्वरा भास्कर ने ली खबर