logo-image

एयरपोर्ट पर टैंक टॉप और विंटेज ग्लास में दिखा दीपिका का स्टनिंग लुक, इंटरनेट पर छाया स्टाइलिश अंदाज़

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिलेशन खबरों को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। हाल ही में बी-टाउन दो फेमस सेलेब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए।

Updated on: 31 Aug 2018, 08:22 PM

मुंबई:

 बी-टाउन दो फेमस सेलेब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए।  ब्लैक ड्रेस में 'पद्मावत' एक्ट्रेस काफी क्लासी नज़र आईं। इन दिनों एयपोर्ट लुक काफी ट्रेंड में है। वहीं दीपिका अपने स्टाइल फैक्टर से आकर्षित करने में कभी असफल नहीं रहतीं।  दीपिका ने टैंक टॉप और विंटेज ग्लास के साथ ट्राउजर पहना हुआ था, जिसमें वे काफी कम्फर्टेबल और स्टाइलिश दिखीं। वहीं एक्टर रणबीर कपूर भी गुरुवार रात हवाईहड्डे पर दिखे, जहां उन्होंने आर्मी ग्रीन टी-शर्ट को और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने गीकी ग्लास के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

दीपिका की बात की जाए तो रणवीर सिंह से शादी को लेकर वह चर्चा में हैं। मंरोनजन गलियारों से आई खबरों के मुताबिक, दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। दीपिका की मां ने नवंबर में नंदी पूजा रखी है, जिसमें रणवीर की फैमिली को भी इनविटेशन भेजा गया है। वहीं रणबीर आलिया भट्ट के साथ डेटिंग कर रहे हैं, माना जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।