logo-image

चेन्नई: फिल्म डायरेक्टर के भारतीराजा के खिलाफ दंगा भड़काने का केस दर्ज

76 साल के भारतीराजा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड (साउथ) समेत कई खिताबों से नवाजा जा चुका है।

Updated on: 23 Jun 2018, 10:03 AM

मुंबई:

फिल्म डायरेक्टर के. भारतीराजा के खिलाफ शुक्रवार को भड़काने का प्रयास और दंगों का कारण बनाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इसकी शिकायत हिंदू मक्कल मुन्नानी के एक कार्यकर्ता ने की थी।

भारतीराजा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने 1977 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें अपनी फिल्मों में ग्रामीण जीवन के यथार्थवादी और संवेदनशील चित्रण के लिए जाना जाता है।

76 साल के भारतीराजा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड (साउथ) समेत कई खिताबों से नवाजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: शादी के बाद रुबीना की पहली तस्वीर आई सामने, सिंपल लुक में जीता दिल