'सीक्रेट सुपरस्टार' ने पहले दिन कमाए 4 करोड़ रुपये
यह फिल्म एक किशोरी इंसिया (जायरा) के ईर्द-गिर्द घूमती है। इंसिया गायिका बनने के ख्वाब देखती है।
नई दिल्ली:
आमिर खान और जायरा वसीम अभिनीत फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।
अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म दिवाली पर गुरुवार को रिलीज हुई। यह फिल्म एक किशोरी इंसिया (जायरा) के ईर्द-गिर्द घूमती है। इंसिया गायिका बनने के ख्वाब देखती है।
व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श के मुताबिक, 'सीक्रेट सुपरस्टार भारत में 1750 पर्दो पर रिलीज हुई वहीं विदेशों में 1090 पर्दो पर रिलीज हुई।'
उन्होंने कहा कि पहले दिन फिल्म ने 4.80 की कमाई की है। फिल्म आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के आमिर खान प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी है।
#SecretSuperstar Thu ₹ 4.80 cr. India biz... Biz should grow today [Fri].
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 20, 2017
और पढ़ें: भैया दूज 2017: भाई को इस शुभ मुहूर्त में लगाएं तिलक
हाल ही में आमिर खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के स्टोर में आए थे। आमिर यहां करीब 2 घंटे तक रुके और गौरी के डिजाइन, आर्ट पीस देखे।
आमिर ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया। वहीं गौरी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, गौरी खान के डिजाइन में कॉफी, कैंडल लाइट्स और आमिर खान... हमेशा की तरह शानदार।
और पढ़ें: 'गोलमाल अगेन' रिव्यू: लॉजिक नहीं मैजिक के साथ फुल मनोरंजन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए