logo-image

BF निक जोनस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चौपड़ा का आज जन्मदिन है।

Updated on: 18 Jul 2018, 09:36 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इन दिनों कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ ब्रिटेन में हैं। 

सूत्रों के अनुसार अभी यह साफ नहीं हो सका है कि प्रियंका अपना जन्मदिन किस तरह और कहां मनाएंगी। हालांकि, यह जरूर साफ है कि निक उनके बर्थडे पर कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं। 

प्रियंका के कथित ब्वॉयफ्रेंड निक (25) सिंगर हैं। प्रियंका अपने जन्मदिन से एक दिन पहले निक, उनके भाई जोई और केविन के साथ नजर आई थीं। सोमवार की शाम को दोनों को ब्रिटेन के एक रेस्टोरेंट 34 मेफेयर से बाहर निकलते हुए देखा गया।

निक के भाई जोई और उनके मंगेतर सोफी टर्नर के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि वह निक के परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि प्रियंका अक्टूबर में निक के साथ सगाई कर सकती हैं। 

और पढ़ें- संसद का मॉनसून सत्र आज से होगा शुरू, टीडीपी लाएगी अविश्वास प्रस्ताव तो मॉब लिंचिंग और महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले निक भी प्रियंका के साथ समय बिताने भारत आए थे। जहां उन्हें प्रियंका के फैमिली प्रोग्राम में उनके परिवार के साथ देखा गया था। 

बीते कुछ समय से प्रियंका लगातार अपने काम से ब्रेक ले रही हैं। वह यह समय निक और अपने घरवालों के साथ बीता रही हैं।

बता दें कि प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म 'भारत' के साथ वापसी करने वाली हैं। इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में होंगे, वहीं दिशा पटानी भी अहम किरदार निभाएंगी। इसके साथ ही प्रियंका, फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज गुलाबी' फिल्म भी कर रही हैं। 'देसी गर्ल' इस समय बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी कई बड़े प्रोजेक्ट कर रही हैं।

प्रियंका पिछले दिनों न्यूयॉर्क में 'Isn't It Romantic' मूवी की शूटिंग भी कर रही थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। 

और पढ़ें- यूपी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में 2 इमारतें गिरी, तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका