Bigg Boss 12 का प्रोमो आउट, इस बार शो में क्या है खास, सलमान खान खुद दे रहे हैं जानकारी
सलमान खान ने 'बिग बॉस' के सीजन 12 की शुरुआत कर दी है। इस विवादित रिएलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के 'दबंग खान' बता रहे हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है।
मुंबई:
सलमान खान (Salman Khan) ने 'बिग बॉस' के सीजन 12 (Bigg Boss 12) की शुरुआत कर दी है। इस विवादित रिएलिटी शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के 'दबंग खान' बता रहे हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है। चैनल ने इसकी घोषणा बहुत ही दिलचस्प तरीके से की है।
दरअसल, 'बिग बॉस 12' के नए प्रोमो में सलमान खान अपना सिग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'जवानी फिर न आए' गाने पर फेमस 'तौलिया' स्टेप किया है। इसके साथ ही वह टीचर बनकर गेम के रूल्स भी समझा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हिना खान ने ठुकराया सलमान खान का शो, इसलिए शिल्पा शिंदे को मिला 'दस का दम' का ऑफर?
नए प्रोमो में आप साफ देख सकते हैं कि इसमें रैपर से लेकर जुड़वा बहनें, सास-बहू और छोटे-बड़े यानि हर तरह के लोग शामिल होंगे।
The wait has come to an end! @BeingSalmanKhan is coming back soon on @BiggBoss season 12 only on @colorstv! @nadiachauhan @iamappyfizz @oppomobileindia pic.twitter.com/MTdgtGUbvo
— Raj Nayak (@rajcheerfull) August 12, 2018
बता दें कि इस बार 'बिग बॉस' के घर में जोड़ियां तहलका मचाती नजर आएंगी। इस सीजन में पोर्न स्टार से लेकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां नजर आ सकती हैं। कुल मिलाकर शो में 12 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें: बिग बॉस में लेस्बियन होने का आरोप झेल चुकी आशका गोराडिया टेड टॉक्स के लिए तैयार
वहीं, पिछली बार का सीजन पड़ोसी वर्सेज घरवालों की वजह से सुर्खियों में रहा था। 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे थीं, जबकि हिना खान फर्स्ट और विकास गुप्ता सेकंड रनर अप रहे थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें