logo-image

गौरव चोपड़ा ने गर्लफ्रेंड हितिशा चिरिंद्रा से गुपचुप की शादी

गौरव और मौनी रॉय पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने 'पति-पत्नी और वो' सीरियल में साथ काम किया था।

Updated on: 20 Feb 2018, 01:32 PM

नई दिल्ली:

टीवी एक्टर, बिग बॉस सीजन 10 के कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे गौरव चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर ली है। उन्होंने गर्लफ्रेंड हितिशा चिरिंद्रा से शादी की।

रेड कलर के लहंगे में हितिशा और व्हाइट रंग की शेरवानी में गौरव बहुत अच्छे लग रहे थे। 38 साल के गौरव ने अपनी शादी में किसी भी सेलिब्रिटी को इनवाइट नहीं किया।

सिर्फ फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा फ्रेंड्स के बीच यह समारोह हुआ। हालांकि उनके करीबी दोस्त और एक्टर करन मेहरा अपनी पत्नी निशा रावल के साथ शादी में शरीक हुए।

गौरव और मौनी रॉय पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने 'पति-पत्नी और वो' सीरियल में साथ काम किया था। दोनों ने एक-दूसरे के कई साल तक डेट किया, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी।

वहीं इसके पहले गौरव टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री के साथ भी रिलेशनशिप में थे।

ये भी पढ़ें: प्रिया की याचिका पर SC करेगा सुनवाई, गाने को लेकर हुई थी FIR