B'day: सलमान खान की हिरोइन भूमिका चावला थी लीड एक्ट्रेस, अब कर रही हैं सपोर्टिंग रोल
'तेरे नाम' साल 2003 में रिलीज हुई थी। भूमिका लीड रोल में नजर आई थीं और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
मुंबई:
'राधे भैया' की 'निर्जरा' या 'एमएस धोनी' की बहन यानि एक्ट्रेस भूमिका चावला 21 अगस्त को 38 साल की हो गई हैं। उन्होंने साल 2000 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बॉलीवुड में उन्हें पहचान सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' से मिली।
ये भी पढ़ें: TV इमेज से अलग बोल्ड अंदाज में दिखीं 'उतरन' की 'इच्छा'
'तेरे नाम' साल 2003 में रिलीज हुई थी। भूमिका लीड रोल में नजर आई थीं और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। भूमि को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।
इसके बाद भूमिका अभिषेक बच्चन के साथ साल 2004 में 'रन' फिल्म में नजर आईं। इसी साल वह दोबारा सलमान के साथ फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' में दिखीं। हालांकि यह जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
बॉलीवुड में ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिलने पर भूमिका ने तमिल और तेलुगू सिनेमा की तरफ रुख किया। साल 2007 में 'गांधी माय फादर' में दिखने के बाद उन्होंने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की बहन का किरदार निभाया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां