भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की सगाई पर कही ये बात...
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बधाई दी।
मुंबई:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते के ऐलान से सभी बेहद खुश है। हर तरफ से बधाइयों का दौर जारी है। बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी सिनेमा से भी प्रियंका चोपड़ा की सगाई पर बधाईयां आ रही है। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बधाई दी।
रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जो जिसके लिए बना है.. दुनिया के किसी भी कोने में हो मिल ही जाता है, देसी गर्ल के लिए बहुत खुश हूं।'
A post shared by Rani Chatterjee _Official® (@ranichtterjeequeen) on Aug 18, 2018 at 5:38am PDT
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने अपनी Engagement Bash में जमकर किया डांस, वीडियो और फोटो वायरल
रानी चटर्जी ने साल 2004 में मनोज तिवारी के अपोजिट 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन अजय सिन्हा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्डतोड़ कमाई की थी।
रानी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय हैं और अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय माध्यम यू-ट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं। उनके डांस के वीडियो अकसर वायरल हो जाते है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी