logo-image

प्रियंका चोपड़ा पर भड़के 'भारत' के प्रोड्यूसर,जल्द होगा नई अभिनेत्री का ऐलान

अंग्रेजी अखबार को दिये एक इंटरव्यू में नमित ने प्रियंका को अनप्रोफेशनल बताते हुए निक जोनास के साथ सगाई की खबर की पुष्टि की।

Updated on: 28 Jul 2018, 12:59 PM

मुंबई:

प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ने से प्रोड्यूसर रील लाइफ प्रोडक्शन के सीईओ निखिल नमित बेहद खफा है ।

अंग्रेजी अखबार को दिये एक इंटरव्यू में नमित ने प्रियंका को अनप्रोफेशनल बताते हुए निक जोनास के साथ सगाई की खबर की पुष्टि की।

'भारत' के सह-निर्माता नमित ने कहा, 'प्रियंका ने दो दिन पहले हमें कहा कि वह अपनी सगाई के कारण फिल्म को छोड़ रही है। अचानक लिया गया उनका यह फैसला थोड़ा अनप्रोफेशनल था।'

एक अमेरिकी रिपोर्ट्स की अनुसार प्रियंका ने अपने 18 जुलाई को बर्थडे पर पॉप सिंगर निक जोनास के साथ सगाई कर ली है।

वहीं प्रियंका के 'भारत' से बाहर होने की जानकारी देने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'हां हां हां..हम जल्द ही 'भारत' की नई नायिका के नाम की घोषणा करेंगे। हम नॉन-स्टॉप शूटिंग कर रहे हैं और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं।'

प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने निक जोनास के साथ ही भारत लौटी थी। यहां उन्हें एक साथ पार्टी करते और छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। खबर थी कि प्रियंका अपने परिवार से मिलवाने के लिए ही निक को भारत लेकर आई थी।

इसे भी पढ़ें:  परिणीति और प्रियंका ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए निक जोनास