राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया 'भारत के वीर' का अधिकारिक गीत, जुटाए 12.93 करोड़
फिल्म कलाकार अक्षय कुमार ने शनिवार को ऑनलाइन पोर्टल 'भारत के वीर' के आधिकारिक गीत को लॉन्च किया।
नई दिल्ली:
फिल्म कलाकार अक्षय कुमार ने शनिवार को ऑनलाइन पोर्टल 'भारत के वीर' के आधिकारिक गीत को लॉन्च करते हुए बताया कि इस पोर्टल की सहायता से अब तक 12.93 करोड़ रुपये अर्जित हुए हैं।
इस गीत को लिखने, संगीत देने और गाने वाले कैलाश खेर इससे पहले 'स्वच्छ भारत अभियान' और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' जैसी सरकारी पहलों में सहयोग कर चुके हैं। अक्षय कुमार ने शनिवार को ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, 'हमारे सैनिकों का जितना आभार व्यक्त किया जाए कम है। हम आज तक 12.93 करोड़ रुपये जमा करने में सफल हुए हैं। 'भारत के वीर' गीत को समर्थन देने यहां आए लोगों को धन्यवाद। इस मंच के लिए राजनाथ सिंह जी का विशेष धन्यवाद।'
इस ऑनलाइन पोर्टल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अक्षय कुमार ने पिछले वर्ष 9 अप्रैल को लॉन्च किया था। इसका लक्ष्य 1 जनवरी 2016 से देश के लिए शहीद हुए अर्धसैनिक बल के जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता करने के लिये रुपये जुटाना है।
इसे भी पढ़ें: Exclusive: हाफिज के बचाव में मुशर्रफ, कहा- पाक नहीं मानता आतंकी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां