logo-image

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ब्रदीनाथ ने दुल्हनिया संग मारी 100 करोड़ी क्लब में एंट्री

पिछले हफ्ते रिलीज हुई वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने अच्छी कमाई करते हुए 14 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूआ।

Updated on: 25 Mar 2017, 09:18 AM

नई दिल्ली:

बद्री ने दुल्हनिया के साथ बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाते हुए 100 करोड़ी क्लब में एंट्री मार ली है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने अच्छी कमाई करते हुए 14 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूआ।

इसी के साथ फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' साल 2017 में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले 'रईस', 'काबिल' और 'जॉली एलएलबी 2' इस क्लब में एंट्री ले चुकी हैं। गुरुवार को इसने 2.05 करोड़ रुपए कमाए।

यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे ने 'भाबी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की इस फिल्म ने पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दमदार कमाई की। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 27 करोड़ 8 लाख कमाते हुए महज इंडिया में अब तक कुल 100.74 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की कमाई के बारे में जानकारी दी है।

यह वरुण और आलिया की यह फिल्म पिछली रिलीज 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से काफी आगे निकल चुकी है। 'हम्प्टी...' की कुल कमाई 78 करोड़ रुपए रही थी। 

सौ करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली यह वरुण की तीसरी फिल्म है। इसके पहले वरुण की फिल्म एबीसीडी 2, दिलवाले शामिल हो चुकी हैं। वहीं 2 स्टेट के बाद यह आलिया की दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता नाइटराइडर्स मामला: शाहरुख खान, गौरी खान और जूही चावला को कारण बताओ नोटिस