logo-image

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #ASKAkshay, अक्षय कुमार ने फैंस के साथ खोला दिल के राज

अक्षय कुमार ने करीब सुबह 8 बजे के आसपास एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से बातचीत करने के लिए कहा था।

Updated on: 10 Aug 2018, 11:54 AM

मुंबई:

ट्विटर पर आज #AskAkshay ट्रेंड कर रहा है। एक समय पर यह नंबर वन पर भी रहा। अगर आप भी इसका कारण जानना चाहते है तो हम आपको बता दें कि 'गोल्ड' अभिनेता अक्षय कुमार आज अपने फैंस के सवालों का जवाब दे रहे है। 

अक्षय कुमार ने करीब सुबह 8 बजे के आसपास एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से बातचीत करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि बहुत दिन हो गए आपलोगों से बात किये हुए, इसलिए सुबह 10 बजे #Askakshay करके उनसे बात कर सकते है।

फिर क्या था,ट्वीटर पर अक्षय से सवालों का ढ़ेर लग गया। एक घंटे के भीतर करीब 50 से ज्यादा लोगों ने उनसे अपने दिल की बात की। 

एक यूजर ने पूछा, 'सर, गोल्ड की शूटिंग के समय आपका सबसे यादगार क्षण कौन सा था। जिसका जवाब अक्षय ने ये दिया।  

एक यूजर ने अक्षय से पूछा क्या आप स्ट्रीट फूड खाते है.. अक्षय ने जबाव में बताया केवल रविवार को

एक यूजर के पूछने पर अक्षय कुमार ने उन्हें अपना फेवरेट किरदार भी बताया

एक यूजर ने तो अक्षय पर अपने सवाल का जवाब नहीं देने का आरोप ही लगा दिया.. पर अक्षय ने अपने मजाकिया अंदाज में उसका जवाब दिया

गोल्ड में भारत को ओलंपिक के दौरान पहला गोल्ड मेडल जिताने वाले तपस दास की कहानी को दिखाया गया है। तपस दास विश्वकप में हिस्सा लेने गई भारतीय हॉकी टीम के असिस्टेंट मैनेजर थे। तपस दास की भूमिका में अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में नजर आएगी।