सड़क पर कचरा फ़ैलाने वाले शख्स का वीडियो शेयर करने पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को नोटिस
कुछ समय पहले विराट कोहली ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें सड़क पर कचरा फेकने वाले शख्स को अनुष्का ने डांट लगाई थी।
मुंबई:
कुछ समय पहले विराट कोहली ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें सड़क पर कचरा फेकने वाले शख्स को अनुष्का ने डांट लगाई थी।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह के रिएक्शन सामने आये और अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जाने लगा।
दरअसल, वीडियो में अनुष्का शर्मा कार में बैठे शख्स को सड़क पर प्लास्टिक फेंकने के लिए बुरी तरह से लताड़ लगा रहीं थी। वीडियो सामने आने के बाद अरहान और उनकी मां का पोस्ट भी सामने आया।
अरहान ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्ट टाइम एक्टर अरहान सिंह ने अनुष्का और विराट को सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स के सामने अपमानित करने के लिए नोटिस भेजा है।
बता दें कि 16 जून को विराट ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अनुष्का एक शख्स को डांटते हुए अंज़र आईं। वीडियो में कार में बैठे शख्स का चेहरा साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 16, 2018 at 4:43am PDT
और पढ़ें: सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले पर गुस्साई अनुष्का शर्मा, कोहली ने शेयर किया वीडियो
कुछ लोगों ने अनुष्का शर्मा के इस कदम का समर्थन किया तो वहीं कुछ लोगों को अभिनेत्री का बोलने का तरीका पसंद नहीं आया।
इसके बाद अरहान ने वीडियो का स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अनुष्का और विराट को फटकार लगाई थी।
उन्होंने लिखा कि मेरे लग्जरी कार से जो कूड़ा गलती से बाहर गिर गया था वो आपके मुंह से निकले कूड़े से बहुत कम था। आपके लग्जरी कार की खिड़की से...या विराट कोहली के छोटे दिमाग से, जिन्होंने इसे शूट कर के ऑनलाइन पोस्ट किया. ये सबसे बड़ा कचरा है।'
A post shared by Arhhan Singh (@arhhansingh) on Jun 16, 2018 at 7:05am PDT
अरहान की मां ने भी विराट और अनुष्का को लताड़ लगाते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था।
और पढ़ें: लंदन जाने से पहले इरफान से मिलने पहुंचे थे शाहरुख़ खान, इस तरह की मदद
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी