logo-image

अनुपम खेर पहुंचे MS धोनी के घर, माही की बेटी जीवा को बताया 'जीनियस'

अनुपम ने साल 2016 की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

Updated on: 04 Oct 2017, 08:41 AM

रांची:

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी अपकमिंग मूवी 'रांची डायरीज' के प्रचार के सिलसिले में रांची पहुंचे। यहां वह विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के घर भी गए। उन्होंने धोनी की बेटी जीवा की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा मनोरंजन करती है।

अनुपम का कहना है कि धोनी की बेटी जीवा (2) बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें वह धोनी और उनके पिता के साथ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11 Day 2: सीजन का पहला नॉमिनेशन, हिना खान सेफ, शिल्पा के साथ ये सदस्य हुए नॉमिनेट 

अनुपम ने ट्वीट किया, 'प्रिय साक्षी और एमएस धोनी! गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आपका धन्यवाद। आपका नया घर बहुत अच्छा लगा। माता-पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद की तरह होता है।'

62 साल के एक्टर ने आगे कहा, 'साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है। ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे।'

बता दें कि अनुपम ने साल 2016 की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने जारी किया श्रीलंका के भारत दौरे का कार्यक्रम