logo-image

'मुबारकां' में देखें अनिल कपूर उर्फ करतार सिंह का सुपर कूल लुक, फिल्म में देखने को मिलेगी चाचा-भतीजे की जोड़ी

अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म मुबारकां में एक नये किरदार में नजर आयेंगे। अनिल कपूर ने अपने इस लुक की फोटो भी शेयर की है

Updated on: 27 Jan 2017, 11:36 AM

नई दिल्ली:

अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म मुबारकां में एक नये किरदार में नजर आयेंगे। अनिल कपूर ने अपने इस लुक की फोटो भी शेयर की है। अनिल इस फोटो में नीले रंग की पगड़ी और डिजाइनर जैकेट पहने हुए हैं। जिसमें वह सरदार के लुक में गजब नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर ने अपने इस लुक की फोटो भी शेयर की है। अनिल इस फोटो में नीले रंग की पगड़ी पहने हुए हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि वह इस फिल्म में सरदार की भूमिका निभाने वाले हैं। फोटो को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म में एक बार फिर वह बहुत ही जिंदादिल किरदार करते नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'मुबारकां' में दिखेगा अर्जुन का डबल धमाका, देखें फिल्म का पहला लुक

इसके पहले अर्जुन कपूर ने भी ट्विटर पर फिल्म में अपने लुक की पहली झलक शेयर की थी। फिल्म में अर्जुन करनवीर सिंह और चरनवीर सिंह का किरदार निभाते नजर आयेंगे। इस फोटो में अर्जुन का दो अवतार नजर आ रहा था, जिनमें से एक में वह सरदार के लुक में नजर आ रहे, उन्होंने सर पर पगड़ी पहनी हुई है।

फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर रियल लाइफ की तरह ही इसमें भी चाचा भतीजा का किरदार निभाएंगे वही इलियाना डीक्रूज और आथिया शेट्टी फिल्म में अर्जुन की लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाई दे सकती हैं। यह फिल्म 28 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।