अमिताभ बच्चन नए सिनेमा का हिस्सा बनकर हैं खुश
बिग बी के अलावा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सुपरस्टार आमिर खान भी प्रमुख भूमिका में हैं।
नई दिल्ली:
महानायक अमिताभ बच्चन ने आधुनिक शैली की फिल्म निर्माण की प्रशंसा की है। बिग बी इस समय 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में व्यस्त हैं। अमिताभ ने गुरुवार रात ट्वीट किया, 'आधुनिक फिल्म निर्माण का हिस्सा होना खुशी की बात है.. उच्च स्तर का पेशेवर और देखभाल देखना सचमुच विशेष है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' यह लाया है।'
बिग बी के अलावा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सुपरस्टार आमिर खान भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह पहली बार होगा, जब ये दो कलाकार पर्दे पर एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे।
T 2449 - Modern film making is a delight to be a part of .. so special to see the degree of professionalism and care .. TOH brings that !! pic.twitter.com/lUMRs3b9pG
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 8, 2017
अमिताभ '102 नॉट ऑउट' में भी व्यस्त हैं, जिसमें अनुभवी कलाकार ऋषि कपूर भी प्रमुख भूमिका में है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित '102 नॉट ऑउट' 1 दिसंबर को रिलीज होगी और यह अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत 'तुम्हारी सुलु' के साथ सिनेमाघरों में टकराएगी।
और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ड्रेस के बाद अब नाक की सर्जरी को लेकर हुईं ट्रोल!
इस फिल्म में अमिताभ 102 वर्ष के पिता की भूमिका और ऋषि उनके 75 वर्षीय पुत्र की भूमिका में हैं। फिल्म निर्माताओं का उद्देश्य जुलाई तक फिल्म की शूटिंग खत्म करना है।
फिल्म '102 नॉट ऑउट' लेखक-निर्देशक सौम्या जोशी के इसी नाम से लिखे गए सफल गुजराती नाटक पर आधारित है। यह फिल्म एक पिता और एक पुत्र के बीच संबंधों की एक प्यारी कहानी है और फिल्म में दोनों अभिनेता गुजराती भाषा में कुछ लाइनें भी बोलेंगे।
अमिताभ और ऋषि, दो दशक बाद एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'अमर अकबर एंथोनी', 'नसीब' और 'कभी कभी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
चैंपियन ट्रॉफी: इन 5 बातों पर दिया ध्यान तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत पक्की
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य