logo-image

आलिया भट्ट ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में किया डांस, वायरल हुआ VIDEO

आलिया शादी से पहले 'गली ब्वॉय' की शूटिंग कर रही थीं। इसमें रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रही हैं।

Updated on: 22 Jan 2018, 09:15 AM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर में हैं। उन्होंने शादी में जमकर डांस भी किया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आलिया ने पीले रंग का अनारकली सूट पहना, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। वह बचपन की फ्रेंड कृपा मेहता की शादी में शरीक होने के लिए जोधपुर पहुंची हैं।

24 साल की आलिया ने दोस्त की शादी में डांस भी किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस से खुला इस कंटेस्टेंट की किस्मत का ताला

 

it’s almost time 💍 #themehtawedding

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on Jan 20, 2018 at 9:39pm PST

 

FWF 🙌

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on Jan 21, 2018 at 6:27am PST

वहीं आलिया शादी से पहले 'गली ब्वॉय' की शूटिंग कर रही थीं। इसमें रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रही हैं।

आलिया को आखिरी बार वरुण धवन के साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों को खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सलमान खान के लिए कही ये बात