अक्षय कुमार की 'गोल्ड' का दमदार पोस्टर आउट, 3 दिन बाद रिलीज़ होगा ट्रेलर
'गोल्ड' का तीसरा पोस्टर रिलीज़ हो गया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को शेयर किया।
मुंबई:
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार फिल्म में एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जिसने ओलंपिक में भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल जिताया था।
'गोल्ड' का तीसरा पोस्टर रिलीज़ हो गया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को शेयर किया।
फिल्म के तीसरे पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ हॉकी खिलाड़ी भी नज़र आ रहे है। अक्षय ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'एक पीढ़ी ने सपने देखें और दूसरी पीढ़ी ने हासिल किया।
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' का ट्रेलर साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' के साथ रिलीज होगा। मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 25 जून को सुबह 10 बजे रिलीज़ होगा।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Jun 22, 2018 at 3:12am PDT
फिल्म में भारत के लिए पहला 'गोल्ड' जीतने की चाह रखने वाले एक आदमी के सपने को दर्शाया गया है।
भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। अक्षय कुमार पहली बार एक्सल इंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं।
इस फिल्म में अक्षय के साथ टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नज़र आएंगी। मौनी 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
और पढ़ें: मनवीर गुर्जर के साथ अफेयर की अफवाहों पर काम्या ने दिया करारा जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें