अक्षरा हासन ने पिता कमल हासन के साथ फिल्म करने की जताई इच्छा
उन्होंने कई भाषाओं में बन रही हास्य से भरपूर हासन की फिल्म 'शाबाश नायडू' में अपने पिता के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशन में सहयोग किया है।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री अक्षरा हासन का कहना है कि अगर कोई दिलचस्प पटकथा वाली फिल्म मिलती है, तो वह अपने पिता के साथ काम करना जरूर पसंद करेंगी।
अक्षरा ने बताया, 'मैं अपने पिता के साथ काम करना पसंद करूंगी, लेकिन हमें एक उपयुक्त पटकथा वाली फिल्म मिलनी चाहिए। हम दोनों के एक साथ आने के लिए यह कुछ दिलचस्प होना चाहिए।'
उन्होंने कई भाषाओं में बन रही हास्य से भरपूर हासन की फिल्म 'शाबाश नायडू' में अपने पिता के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्म के निर्देशन में सहयोग किया है।
ये भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, देखें श्रद्धा कपूर और अर्जुन की लव केमिस्ट्री
पिछले साल कमल हासन के पैर में चोट की वजह से इस फिल्म पर काम रोक दिया गया था। हाल ही में अक्षरा की हिंदी फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' रिलीज हुई है। इस फिल्म में विवान शाह भी हैं।
हाल ही में अक्षरा हसन की फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' भी रिलीज हुई थी, लेकिन वह दर्शकों पर वह अपना कोई भी खास असर नहीं दिखा पाई।
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर फ्लाइट विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने ली चुटकी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य