शादी से पहले दीपिका पादुकोण की मां ने इस शहर में रखी बड़ी पूजा, रणवीर के परिवार को भेजा इनविटेशन
बी-टाउन के मोस्ट फेमस कपल में से एक दीपिका और रणवीर की शादी की तारिख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
मुंबई:
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी टॉक ऑफ़ द टाउन बन गया है। बी-टाउन के मोस्ट फेमस कपल में से एक दीपिका और रणवीर की शादी की तारिख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मनोरंजन गलियारों में बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की शादी से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक खबर सामने आई है। शादी की तैयारियों में बिजी दोनों परिवारों में तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, 'पद्मावत' एक्ट्रेस की मां उजाला पादुकोण ने बड़ी पूजा रखी है। नंदी पूजा में रणवीर के परिवार को भी इनविटेशन भेजा गया है। दीपिका की मां ने बंगलौर में नंदी मंदिर में बात कर ली है और सारी बुकिंग्स भी करवा ली है। यह पूजा शादी से 10 दिन पहले होगी।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल 10 नवंबर को दीपिका और रणवीर सात फेरे लेंगे। फिल्मफेयर के सूत्रों मे शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है। कुछ समय पहले दीपिका बेंगलुरु में शॉपिंग करती हुई नज़र आई थीं। बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी खूब जचती है। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट करते हैं। रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार इजहार करते हुए नज़र आ चुके हैं।
A post shared by @god_bless_deepveer on Aug 10, 2018 at 9:04am PDT
A post shared by @god_bless_deepveer on Jul 4, 2018 at 12:12am PDT
A post shared by @god_bless_deepveer on Jul 1, 2018 at 4:15am PDT
पद्मावत से पहले दोनों 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम कर चुके हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में